{"_id":"6a175f71fe14ae2f5904ce74","slug":"late-prakash-narayan-srivastava-league-cum-knockout-first-t-20-cricket-tournament-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1335306-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : बड़हलगंज और गोला की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : बड़हलगंज और गोला की एकतरफा जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव लीग कम नॉकआउट प्रथम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
आकाश यादव का तूफानी शतक, बने मैन ऑफ द मैच
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव लीग कम नॉकआउट प्रथम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबलों में बड़हलगंज स्टार-11 और गोला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर दो-दो अंक अर्जित किए। पहले मैच में बड़हलगंज स्टार-11 ने एमजी रेड को 232 रन के विशाल अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में गोला ने एमजी ब्लू को 10 विकेट से रौंद दिया।
टॉस जीतकर एमजी रेड के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जो पूरी तरह गलत साबित हुआ। बड़हलगंज स्टार-11 के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए। आकाश यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। वहीं विनायक ने 45 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे। प्रियांशु ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को मजबूती दी।
बड़हलगंज ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एमजी रेड की ओर से सूर्या, अनुराग और प्रथम को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजी रेड की टीम बड़हलगंज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई। प्रथम कुमार ने 25 और मोहम्मद साहिल ने 13 रन बनाए।
विज्ञापन
इस तरह बड़हलगंज स्टार-11 ने 232 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आकाश यादव को उनकी नाबाद 158 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में गोला की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमजी ब्लू को 10 विकेट से हराकर दो अंक हासिल किए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के आचार्य डॉ. जितेंद्र मिश्रा, एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव और डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, मनीष स्पोर्ट्स के संचालक मनीष, जयप्रकाश यादव, अनुराग यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Trending Videos