{"_id":"6a17e26512db0d37c10884a6","slug":"there-is-a-possibility-of-thunderstorm-and-rain-in-gorakhpur-from-may-28-due-to-change-in-weather-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उमस के बाद गर्मी से मिलेगी राहत: 36.6°C पर आया पारा, आज से अब आंधी-बारिश का अलर्ट; बरतें ये सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस के बाद गर्मी से मिलेगी राहत: 36.6°C पर आया पारा, आज से अब आंधी-बारिश का अलर्ट; बरतें ये सावधानी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 28 May 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि लखनऊ केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिलों में 28 मई से मौसम बदलने के आसार हैं। अगले दो से तीन दिन दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी चल सकती है। कुछ स्थानों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आंधी-बारिश के बाद मौसम का मिजाज राहत भरा रहा। भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम 23.2 दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय मौसम सुहावना महसूस किया गया।
Trending Videos
मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम आर्द्रता 74 प्रतिशत तथा न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। नमी बढ़ने से उमस का असर बना रहा, हालांकि तेज धूप और लू की स्थिति पहले की तुलना में कम रही। बीते 24 घंटे में जिले में वर्षा नहीं हुई और 0.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि लखनऊ केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिलों में 28 मई से मौसम बदलने के आसार हैं। अगले दो से तीन दिन दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं आंधी चल सकती है। कुछ स्थानों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।