{"_id":"6a7d5be84fc5c7c0a703b712","slug":"a-veterinarian-duped-of-rs-1-40-crore-committed-suicide-by-jumping-from-the-eighth-floor-2026-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"8वीं मंजिल से कूदकर दी जान: PHD महिला ठग ने ठगे 1.40 करोड़ रुपये, सदमें में डॉक्टर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वीं मंजिल से कूदकर दी जान: PHD महिला ठग ने ठगे 1.40 करोड़ रुपये, सदमें में डॉक्टर ने की आत्महत्या
Thu, 13 Aug 2026 11:24 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
डॉ. परमात्मा सिंह एम्स थाने में दर्ज 1.40 करोड़ रुपये की ठगी के प्राथमिकी के वादी थे। उन्होंने पांच अगस्त को एक पीएचडी महिला, उसके अधिकारी पिता, शिक्षक पति समेत गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ क्षेत्र की राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित बसंत इंक्लेव अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से बृहस्पतिवार सुबह पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह ने छलांग लगाकर जान दे दी। उन्हें खून से लथपथ हालत में परिजन पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
डॉ. परमात्मा सिंह बसंत इंक्लेव के ब्लॉक बी स्थित फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सावित्री सिंह भी पशु चिकित्सक हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परमात्मा सिंह वर्तमान में महराजगंज जिले के एक ब्लॉक में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, डॉ. परमात्मा सिंह एम्स थाने में दर्ज 1.40 करोड़ रुपये की ठगी के प्राथमिकी के वादी थे। उन्होंने पांच अगस्त को एक पीएचडी महिला, उसके अधिकारी पिता, शिक्षक पति समेत गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस महिला आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह के अनुसार, सुसाइड की घटना की जांच के दौरान इस मुकदमें जुड़े घटनाक्रम को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
पीआरवी को मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:40 बजे पीआरवी-112 के जरिये बसंत इंक्लेव, भगवती चौराहा के पास एक व्यक्ति के अपार्टमेंट से गिरने की सूचना मिली। सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में गिरने वाले व्यक्ति की पहचान डॉ. परमात्मा सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:40 बजे पीआरवी-112 के जरिये बसंत इंक्लेव, भगवती चौराहा के पास एक व्यक्ति के अपार्टमेंट से गिरने की सूचना मिली। सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में गिरने वाले व्यक्ति की पहचान डॉ. परमात्मा सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह के रूप में हुई।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उनकी उम्र 45 वर्ष है और मूल पता बरबोझी, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ है। वर्तमान पता बसंत इंक्लेव ब्लॉक बी-213, निकट भगवती चौराहा, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर दर्ज है। वहीं, परिवार की ओर से उनकी उम्र 52 वर्ष बताई गई है।