सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young woman was kidnapped and a ransom of Rs 2 lakh was demanded.

युवती का अपहरण: 2 लाख की मांगी फिरौती...घरवालों ने 50 हजार भेजे- अभी भी बेटी 'लापता', अब 'खाकी' लगाएगी पता

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 03 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित के अनुसार, एक दिन सुबह वह गांव के बंधे पर टहलने गया था, जहां उसकी मुलाकात सैयद अली, गयासुद्दीन, रजिया खातून और प्रमोद यादव से हुई। इन लोगों ने उसे बताया कि उसकी बेटी सोहेल अली के पास है और उसे वापस लाने के लिए दो लाख रुपये देने होंगे। आरोप है कि इन लोगों ने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो युवती की हत्या कर दी जाएगी। धमकी से घबराकर पीड़ित ने इधर-उधर से रुपये जुटाकर 50 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए।

A young woman was kidnapped and a ransom of Rs 2 lakh was demanded.
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार

थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अपहर्ताओं ने युवती को सकुशल छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की मांग की। पीड़ित पिता ने किसी तरह 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपियों को दे भी दिए लेकिन इसके बावजूद युवती घर नहीं लौटी।

Trending Videos


परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में सोहेल, सैयद अली, गयासुद्दीन, रजिया खातून और प्रमोद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सरहरी चौकी क्षेत्र निवासी एक शख्स ने बताया कि बीते 11 अप्रैल को उनकी 21 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक सोहेल अली बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित ने पहले ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार, एक दिन सुबह वह गांव के बंधे पर टहलने गया था, जहां उसकी मुलाकात सैयद अली, गयासुद्दीन, रजिया खातून और प्रमोद यादव से हुई।

इन लोगों ने उसे बताया कि उसकी बेटी सोहेल अली के पास है और उसे वापस लाने के लिए दो लाख रुपये देने होंगे। आरोप है कि इन लोगों ने धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो युवती की हत्या कर दी जाएगी।

धमकी से घबराकर पीड़ित ने इधर-उधर से रुपये जुटाकर 50 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद भी जब उसकी बेटी घर नहीं लौटी और शेष रकम की व्यवस्था करना संभव नहीं हुआ, तो उसने पुलिस की शरण ली। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बेटी के साथ किसी अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं।

गुलरिहा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहेल अली समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण, धमकी और फिरौती मांगने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ रवि कुमार सिंह का कहना है कि युवती की खोजबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed