{"_id":"6a67cb2a844872678108e2f6","slug":"accident-occurred-near-jhumila-intersection-on-ram-janaki-marg-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1399865-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर, बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो की मौत- हादसा कैसे हुआ? पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर, बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो की मौत- हादसा कैसे हुआ? पुलिस कर रही जांच
Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
सार
दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लपुरी गांव निवासी प्रदीप चौरसिया (53) सोमवार रात महुआपार चौराहे से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुमिला चौराहे के पास रामजानकी मार्ग पर सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लपुरी गांव निवासी प्रदीप चौरसिया (53) सोमवार रात महुआपार चौराहे से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लपुरी गांव निवासी प्रदीप चौरसिया (53) सोमवार रात महुआपार चौराहे से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह रामजानकी महामार्ग पर कतलही गेट के पास पहुंचे थे, तभी गोला की ओर से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान प्रदीप चौरसिया और गोला थाना क्षेत्र के डेईडीहा धनंजयपुर निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई। विकास दूसरी बाइक चला रहे थे । प्रदीप चौरसिया तीन वर्ष पहले बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र का विवाह हो चुका है। वहीं विकास कुमार विवाहित थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी।
सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विकास की बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था, जो हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।