फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused in a moleste case was arrested in Pipraich, Gorakhpur.arrest made via CCTV footage.

Gorakhpur News: मंदिर के पास सो रही महिला से रेप, CCTV में कैद हुई वारदात- 'एक्स' से पकड़ा गया आरोपी

Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM IST
सार

पिपराइच कस्बे के एक मंदिर के पास करीब 35 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला अक्सर आकर सो जाती थी। दिनभर वह क्षेत्र में इधर-उधर घूमती रहती थी। घटना 24 जुलाई की रात की बताई जा रही है। उस रात महिला मंदिर के पास सो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दीपक गुप्ता की नीयत खराब हो गई और उसने महिला की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
The accused in a moleste case was arrested in Pipraich, Gorakhpur.arrest made via CCTV footage.
मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से घटना का खुलासा हुआ। फुटेज सामने आने के बाद एक व्यक्ति ने कार्रवाई की मांग करते हुए वीडियो पुलिस के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान क्षेत्र के निवासी दीपक गुप्ता के रूप में हुई है। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिपराइच कस्बे के एक मंदिर के पास करीब 35 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला अक्सर आकर सो जाती थी। दिनभर वह क्षेत्र में इधर-उधर घूमती रहती थी। घटना 24 जुलाई की रात की बताई जा रही है। उस रात महिला मंदिर के पास सो रही थी।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे दीपक गुप्ता की नीयत खराब हो गई और उसने महिला की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

अगले दिन महिला की हालत देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में रात के समय महिला के साथ हुई दरिंदगी की पूरी घटना कैद मिली। यह देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस के एक्स हैंडल पर साझा कर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पिपराइच विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना तेजी से की जा रही है, ताकि आरोपी के खिलाफ जल्द आरोपपत्र दाखिल कर उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed