फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nose and ear injured by biting; also accused of vandalizing the house.

Gorakhpur News: महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई पर जानलेवा हमला

Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nose and ear injured by biting; also accused of vandalizing the house.
-दांत से काटकर नाक और कान किया जख्मी, घर में तोड़फोड़ का भी आरोप
विज्ञापन

-सीसीटीवी कैमरे तोड़े, यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी


गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के युवक ने विरोध करने पर पीड़िता के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक की नाक और कान दांत से काटकर घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर यौन उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, मोहल्ले का रहने वाला हिमांशु गुप्ता रविवार की शाम उनके घर पहुंचा और घर की महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि उसने महिला के साथ बैड टच किया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने हमला कर दिया। इस दौरान उसने पीड़िता के छोटे भाई को निशाना बनाते हुए दांत से उसकी नाक और कान काट दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि घटना के बाद हिमांशु ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, ताकि उसके खिलाफ कोई साक्ष्य न बच सके। विरोध करने पर उसने घर का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार वह बच निकलता है। बाहर आने के बाद वह दोबारा हमला करने और जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी की हरकतों से पूरा मोहल्ला परेशान है और कई लोग उसके खिलाफ गवाही देने को तैयार हैं। लोगों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर यौन उत्पीड़न समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed