फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Search continues for the second accused the boat operator in the Ramgarh Tal accident; review of safety standards initiated.

Gorakhpur News: सिर की चोट से हुई थी लखमुद्दीन की मौत, एक स्पीड बोट चालक गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Search continues for the second accused the boat operator in the Ramgarh Tal accident; review of safety standards initiated.
गोरखपुर। रामगढ़ताल में रविवार रात हुए स्पीड बोट हादसे में कुशीनगर निवासी लखमुद्दीन अंसारी (29) की मौत सिर और चेहरे पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में लगी चोट बताई गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में परिजन शव लेकर गृह जनपद रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर मामले में कार्रवाई करते हुए रामगढ़ताल थाना पुलिस ने एक बोट चालक अभिषेक साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हादसे के बाद नौकायन की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन के नियमों की भी समीक्षा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 8:55 बजे रामगढ़ताल के नौकायन स्थल पर दो स्पीड बोट आपस में टकरा गईं थीं। आरोप है कि प्लेटफाॅर्म नंबर चार से संचालित स्पीड बोट ने प्लेटफाॅर्म नंबर पांच से चल रही पर्यटकों से भरी बोट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोट पर सवार लोग खुद को संभाल नहीं पाए, जिससे वह हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बचाव टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया था। हादसे में लखमुद्दीन के मौसेरे भाई कयामुद्दीन घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कयामुद्दीन की पत्नी रुखसाना खातून और चार वर्षीय बेटे हमजा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, मृतक के भाई शमसुद्दीन की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में दोनों बोट चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें प्लेटफाॅर्म नंबर पांच की बोट के चालक कुशीनगर निवासी अभिषेक साहनी और प्लेटफॉर्म नंबर चार की बोट के चालक चिउटीजाम, जंगल कौड़िया निवासी अभिषेक गौड़ को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अभिषेक साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को लखमुद्दीन का शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में भारी संख्या में पहुंचे परिवार के लोग शव लेकर कुशीनगर के लिए रवाना हुए। लखमुद्दीन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजन के मुताबिक, वह परिवार का सहारा था।
हादसे के बाद नौकायन स्थल पर बढ़ी निगरानी
हादसे के दूसरे दिन सोमवार को रामगढ़ताल के नौकायन स्थल पर सन्नाटा नजर आया। जहां आम दिनों में पर्यटकों की भीड़ रहती थी, वहां लोग हादसे की चर्चा करते दिखे। पुलिस ने नौकायन स्थल पर निगरानी बढ़ा दी है। स्पीड बोट और सामान्य नावों के संचालन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की सक्रियता बढ़ाई गई है।


बोले अधिकारी
मामले की जांच की जा रही है। नौकायन संचालन से जुड़े सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं।
- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed