{"_id":"6a67cbe471d4a138a70a49c9","slug":"roadways-employees-joint-council-annual-election-concludes-shashikant-elected-treasurer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1398983-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामनरेश अध्यक्ष तो अजय बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामनरेश अध्यक्ष तो अजय बने मंत्री
Tue, 28 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की केंद्रीय प्रबंध समिति और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्रीय कार्यशाला राप्तीनगर में शाखा का वार्षिक चुनाव हुआ। रामनरेश सिंह अध्यक्ष, अजय कुमार मंत्री और शशिकांत कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव में शाखा अध्यक्ष पद के लिए रामनरेश सिंह, शाखा मंत्री के लिए अजय कुमार और शाखा कोषाध्यक्ष के लिए शशिकांत ने नामांकन किया था। इन पदों पर किसी अन्य कर्मचारी के नामांकन नहीं किए जाने के कारण तीनों पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
नई कार्यकारिणी में रामनरेश सिंह लगातार पांचवीं बार शाखा अध्यक्ष, अजय कुमार 13वीं बार शाखा मंत्री और शशिकांत छठी बार शाखा कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा, राकेश कुमार श्रीवास्तव और अजीत कुमार यादव को शाखा उपाध्यक्ष, अमर कुमार गुप्ता और संत शरण सिंह को संगठन मंत्री, उपेंद्र दास को संयुक्त मंत्री, रत्नेश कुमार पांडेय को प्रचार मंत्री और संतोष कुमार यादव को लेखा परीक्षक चुना गया।
विज्ञापन
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमप्रकाश राय, शेषनाथ राय, नंदलाल, अमरजीत प्रसाद, अशोक सिंह बघेल, ओमप्रकाश चौधरी और विकास कुमार प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्वाचन के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। चुनाव कार्यक्रम में कार्यशाला के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।