फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two matches played on the second day of the Gorakhpur Football League B-Division tournament.

फुटबॉल : गोरखपुर यूनाइटेड और ब्लू सफायर ने दर्ज की शानदार जीत

Tue, 28 Jul 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two matches played on the second day of the Gorakhpur Football League B-Division tournament.
गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग बी डिवीजन प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर यूनाइटेड और ब्लू सफायर ने जीत दर्ज की। पहले मैच में गोरखपुर यूनाइटेड ने एमपी फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में ब्लू सफायर ने सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज को 5-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनाइटेड और एमपी फुटबॉल क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में दूसरे मिनट में अमन ने गोल कर यूनाइटेड को बढ़त दिलाई। 19वें मिनट में एमपी के अशद अहमद ने बराबरी का गोल किया। इसके बाद 29वें मिनट में रशीद ने गोरखपुर यूनाइटेड के लिए निर्णायक गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी। मैच के निर्णायक विशाल कुमार, फारूक रहमतुल्ला और रतन सिंह रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ब्लू सफायर ने शुरू से ही सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज पर दबाव बनाए रखा। सिराज ने नौवें और 39वें मिनट में दो गोल किए। निखिल ने 10वें, अमन ने 21वें और कृष्णा ने 27वें मिनट में गोल कर ब्लू सफायर को 5-0 से शानदार जीत दिलाई। मैच के निर्णायक संजय साहनी, सौरभ, कुर्बान अली और ओम प्रकाश गौड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र श्रीवास्तव और बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी स्कंद राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. अमिल हयात खान, सचिव हमजा खान, भूपेंद्र मिश्रा, विवेक यादव, सुधांशु श्रीवास्तव, एनपी गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed