फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family members created a ruckus and blocked the road following suspicious death of a young man in Gorakhpur

घंटों सड़क पर हुआ प्रदर्शन: युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, 2.5 घंटे पादरी बाजार-पिपराइच मार्ग जाम

Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:54 AM IST
सार

हैदरगंज निवासी उपेंद्र निषाद ट्रक से गिट्टी-बालू उतारने का काम करते थे। परिजन के अनुसार, 24 जुलाई को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच उसके साथ काम करने वाले तीन लोग उसे बालू उतारने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवारवाले उसकी खोज में जुटे रहे। इस बीच रविवार को तुर्रा नाले में मिले अज्ञात शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
Family members created a ruckus and blocked the road following suspicious death of a young man in Gorakhpur
परिजन को समझाते सीओ चौरीचौरा व जिला प्रशासन के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र के हैदरगंज निवासी उपेंद्र निषाद (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाने पर परिजन उसे लेकर पादरी बाजार-पिपराइच मार्ग स्थित पप्पू कटरा पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। शाम चार बजे शुरू हुआ जाम करीब दो घंटे 20 मिनट बाद 6:20 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। मामले में पुलिस ने उपेंद्र की पत्नी की तहरीर पर सिकंदर और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिकंदर समेत दो अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हैदरगंज निवासी उपेंद्र निषाद ट्रक से गिट्टी-बालू उतारने का काम करते थे। परिजन के अनुसार, 24 जुलाई को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच उसके साथ काम करने वाले तीन लोग उसे बालू उतारने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे।

काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवारवाले उसकी खोज में जुटे रहे। इस बीच रविवार को तुर्रा नाले में मिले अज्ञात शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। परिजन ने आशंका जताई कि शव उपेंद्र का हो सकता है। इसके बाद वे पिपराइच थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शव की फोटो दिखाकर पहचान कराई।

परिजन ने शव की पहचान उपेंद्र निषाद के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव गांव लाया गया तो परिवार और ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, शाहपुर थाने की पुलिस और जंगल धूसड़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों और परिजन के बीच कई दौर की बातचीत चली। परिजन ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, मृतक की पत्नी को 25 लाख रुपये मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने की मांग रखी। अधिकारियों ने मांगों पर सहमति जताते हुए जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए और जाम समाप्त किया।

डेढ़ माह की बेटी को छोड़ गया उपेंद्र
उपेंद्र तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी कुसुम देवी से हुई थी। उसकी डेढ़ माह की बेटी है। मजदूरी कर वह परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी, मासूम बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की विवेचना जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की स्थिति स्पष्ट होगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
-
परिजन की मांगों को सुना गया है। उन्हें निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: दीपक गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed