सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for fraud under the pretext of sending people abroad

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud under the pretext of sending people abroad
विज्ञापन
बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है आरोपी


बेलीपार/महावीर छपरा। विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी को बेलीपार पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से भागा फिर रहा था। पुलिस ने उसे सोमवार को बेलीपार क्षेत्र के बाघागाड़ा ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया।
सीओ बांसगांव अनुज सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी शुभम कुमार सिंह (32) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना बेलीपार में धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलीपार क्षेत्र निवासी मुन्ना निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शुभम कुमार सिंह ने विदेश में नौकरी दिलाने और वीजा बनवाने का झांसा देकर उनसे और उनके साथियों से विभिन्न बैंक खातों में कुल 23.66 लाख रुपये जमा कराए थे। आरोप है कि बाद में उपलब्ध कराया गया वीजा फर्जी निकला, जिससे विदेश यात्रा संभव नहीं हो सकी। पीड़ितों ने जब अपनी धनराशि वापस मांगी तो आरोपी ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया और धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed