सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fed up with the taunts, the niece slit her aunt's throat and killed her

Gorakhpur News: तानों से तंग आकर भांजी ने मामी की गला रेतकर की थी हत्या

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the taunts, the niece slit her aunt's throat and killed her
विज्ञापन
तानों से तंग आकर भांजी ने मामी की गला रेतकर की थी हत्या

कैंपियरगंज इलाके में 20 जून को मिला था शव, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके के जंगल बब्बन में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की भांजी ने ही उसके तानों से तंग आकर सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जंगल में महिला का रक्तरंजित शव मिला था। उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय जयराम के रूप में हुई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे। रविवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और परिजन से पूछताछ के बाद शारदा की भांजी महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर टोला निवासी राधिका पासवान पत्नी किशोरी को हिरासत में लिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में राधिका ने बताया कि वह परिवार से दूर रहती थी, इसी बात को लेकर अक्सर शारदा ताने मारा करती थी।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी सास के ब्रह्मभोज में शारदा आई थी। उस दौरान भी उसने सभी रिश्तेदारों के सामने ताना मारा और जलील किया। राधिका ने बताया कि वह इससे परेशान हो गई थी। इसीलिए उसने शारदा को मारने का साजिश रची। उसने 20 जून की सुबह शारदा को कॉल कर बताया कि उसने अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखा है। शादी की बात के लिए कैंपियरगंज चलना है। इसपर वह तैयार हो गई। वह ऑटो से कैंपियरगंज जा रहे थे। इसी दौरान जंगल बब्बन के पास शौच के लिए उतर गईं। दोनों जंगल में करीब 100 मीटर अंदर गईं। वहां पर राधिका ने शारदा पर सब्जी वाले चाकू से हमला कर दिया।
दोनों में संघर्ष हुआ लेकिन राधिका ने चाकू से अपनी मामी के गले पर वार कर दिया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद वह उसके शरीर से गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गई। घटनास्थल पर पुलिस को दो तरह की चूड़ियां मिलीं जिससे ये आशंका जताई गई कि वारदात में कोई महिला शामिल थी।
राधिका के पति, बेटा और बेटी तिवारीपुर इलाके के इलाहीबाग में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। वह रामपुर में अकेले रहती थी। शारदा के चार बेटे और दो बेटियां है। सभी बाहर रहते हैं। बड़ी बहू किरन यहां रहती है। किरन की तहरीर पर ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने राधिका के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक जोड़ा चांदी का पायल, चांदी की दो अगूंठी, दो सोने के कान के टप्स, एक सोने की कील, एक ओम बना हुआ सोने का लाॅकेट और दो टुकड़े में टूटी हुई सोने की चेन व एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है।

कैंपियरगंज में महिला की हत्या उसकी भांजी ने की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed