सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal Corporation team to warn against venturing into deep water at riverbanks

Gorakhpur News: नदी तटों पर गहरे पानी में न जाएं, चेताएगी नगर निगम की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team to warn against venturing into deep water at riverbanks
विज्ञापन
नगर निगम नदी के किनारे नोटिस बोर्ड के साथ करेगा अनाउंसमेंट

नदी में बच्चों के डूबने की आए दिन घटना को लेकर लोगों को करेगा जागरुक

गोरखपुर। शहर में नदी और जलाशयों में बच्चों के डूबने की लगातार सामने आ रहीं घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नदी किनारे प्रमुख स्थानों पर नदी तटों पर गहरे पानी में न जाएं, के नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे और लाउडस्पीकर के माध्यम से नियमित अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने और गहरे पानी की जानकारी न होने के कारण बच्चे अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी तटों पर गहरे पानी में न जाएं, जैसे संदेशों वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नियमित अंतराल पर अनाउंसमेंट कर लोगों से बच्चों पर नजर रखने और नदी में नहाने या खेलने से बचने की अपील की जाएगी। इससे जनजागरूकता बढ़ाकर ऐसे हादसों में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन ने बताया कि राप्ती नदी के किनारे नगर निगम की ओर से अनाउंसमेंट किया जाएगा। इससे लोगों में जागरूकता फैलेगी व सतर्क रहने से लोग नदी के गहरे पानी में नहीं जाएंगे। इससे पानी में डूबने का खतरा कम हो जाएगा। यह पहल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नदी में डूबने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मददगार होगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed