{"_id":"6a6677c034d88cf8c80afeca","slug":"accused-deepu-yadav-said-in-the-video-the-police-are-coming-to-the-house-my-mother-is-scared-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1398106-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर आ रही पुलिस, मां डर गईं: PM पर टिप्पणी के बाद फरार आरोपी ने जारी किया VIDEO, दी धमकी- 'भरत तिवारी बनूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर आ रही पुलिस, मां डर गईं: PM पर टिप्पणी के बाद फरार आरोपी ने जारी किया VIDEO, दी धमकी- 'भरत तिवारी बनूंगा'
Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गगहा
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
सार
वायरल वीडियो में गगहा निवासी दीपू यादव कह रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसने दावा किया कि उसके घर पर दो-दो गाड़ी भरकर पुलिस पहुंच रही है और उसकी मां डर गईं हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर उसकी मां को कुछ हुआ तो वह भी भरत तिवारी बनेगा।
विज्ञापन
फरार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी युवक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए खुद को परेशान बताया और दबिश की बात कही है। गगहा पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में गगहा निवासी दीपू यादव कह रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसने दावा किया कि उसके घर पर दो-दो गाड़ी भरकर पुलिस पहुंच रही है और उसकी मां डर गईं हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर उसकी मां को कुछ हुआ तो वह भी भरत तिवारी बनेगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी का यह बयान हाल ही में बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सोशल मीडिया एक्टिविस्ट भरत तिवारी के संदर्भ में है। वीडियो में आरोपी ने खुद को उसी तरह पीड़ित दिखाने की कोशिश की और प्रधानमंत्री के विरोध की बात कही।
इससे पहले भी आरोपी का प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि युवक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।