{"_id":"6a66ed8331e3077b5900854a","slug":"gorakhpur-collision-two-boats-tourists-panic-after-accident-operators-abandon-boat-and-flee-amidst-screaming-2026-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ ताल में दो बोटों की भीषण टक्कर: दहशत में पर्यटक, नाव छोड़कर भाग गए संचालक; कैसे हुआ हादसा? पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ ताल में दो बोटों की भीषण टक्कर: दहशत में पर्यटक, नाव छोड़कर भाग गए संचालक; कैसे हुआ हादसा? पूरी कहानी
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:21 PM IST
सार
गोरखपुर में रामगढ़ ताल में दो बोट के बीच भीषण टक्कर के बाद पर्यटक दहशत में आ गए। चीख-पुकार के बीच संचालक नाव छोड़कर भाग गए। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर सन्नाटा पसर गया। टिकट होने के बावजूद कई पर्यटकों ने लौटना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
1 of 11
रामगढ़ ताल में दो बोट के बीच टक्कर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में नौकायन के दौरान हुए हादसे के बाद पूरे घाट क्षेत्र का माहौल अचानक बदल गया। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। वहीं, अधिकांश बोट संचालक भी अपनी नावें छोड़कर मौके से निकल गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कुछ समय तक किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है? लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हर कोई घायलों की मदद में जुट गया। इस दौरान कई पर्यटकों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म नंबर एक, चार और पांच से संचालित होने वाली बोटिंग लगभग ठप हो गई।
2 of 11
घायल बच्चे को गोद में लेकर बैठी मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शी अजय गुप्ता ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर इधर-उधर दौड़ने लगे। कई लोग अपने परिवार के सदस्यों को खोजते नजर आए। उन्होंने बताया कि कुछ बोट संचालक भी मौके से चले गए, जिससे स्थिति को संभालने में शुरुआती समय में परेशानी हुई।
3 of 11
घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने दी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शी प्रभात पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद पर्यटकों के बीच डर का माहौल बन गया। जिन लोगों ने पहले से टिकट ले रखी थी, उनमें से भी कई ने बोटिंग का इरादा छोड़ दिया। उन्होंने टिकट होने के बावजूद नौका में बैठने से इन्कार कर दिया और सुरक्षित लौट जाना ही उचित समझा। उनका कहना था कि हादसे के बाद किसी में भी नौकायन करने का साहस नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद प्लेटफॉर्म नंबर पांच के संचालक जिला अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। अस्पताल में घायलों के परिजनों और परिचितों की भी भीड़ लगी रही। हर कोई उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने में जुटा रहा।
विज्ञापन
5 of 11
इसी बोट से हुआ था हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने चेताया... जीडीए ने रात नाै बजे तक चलाने की दे दी अनुमति
करीब डेढ़ माह पहले एसपी सिटी निमिष पाटील ने रामगढ़ताल में देर रात तक खतरनाक तरीके से हो रही बोटिंग का संज्ञान लेते हुए रामगढ़ताल पुलिस की मदद से शाम सात बजे के बाद बोट संचालन पर रोक लगवा दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।