{"_id":"6a66ea1d7cd76df36f03c2c3","slug":"collision-involving-two-boats-in-gorakhpur-ramgarh-tal-tourist-dies-2026-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: सुबह बनाया था घूमने का प्लान, रात में मातम, गोरखपुर में रामगढ़ ताल में दो बोट के बीच टक्कर; पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुबह बनाया था घूमने का प्लान, रात में मातम, गोरखपुर में रामगढ़ ताल में दो बोट के बीच टक्कर; पर्यटक की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:08 AM IST
सार
गोरखपुर में रामगढ़ताल में रविवार रात करीब 8:30 बजे दो बोटों की टक्कर में एक पर्यटक चोटिल होकर पानी में गिर गया जबकि चार साल का मासूम, एक अन्य युवक और बोट चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पानी में गिरे युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
1 of 11
रामगढ़ ताल में दो बोट के बीच टक्कर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में रविवार की छुट्टी परिवार के लिए खुशियां लेकर आने वाली थीं लेकिन रामगढ़ताल में हुए हादसे ने पलभर में मुस्कान छीन ली। सुबह से ही परिवार ने नौका विहार घूमने का कार्यक्रम बनाया था। दिनभर की तैयारियों के बाद शाम को सभी ऑटो से गोरखपुर पहुंचे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह लखमुद्दीन के जीवन का आखिरी सफर बन जाएगा।
कुशीनगर जिले के अजीजनगर निवासी कयामुद्दीन के साथ पत्नी रुख्साना खातून, बेटी नूरसभा, गुलसभा, सनाया, बेटा आमिर हमजा, मौसेरा भाई सलाउद्दीन, लखमुद्दीन और उसके दो दोस्त आए थे। कयामुद्दीन ने बताया कि लखमुद्दीन इंटर का छात्र था और आगे आईटीआई में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। घरवालों का कहना है कि पढ़ाई पूरी कर वह जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता था।
2 of 11
जिला अस्पताल में घायल उपचार के बाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद जब लखमुद्दीन को जिला अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया तो वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ देर पहले तक साथ घूम रहे लोग सदमे में थे। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को संभालने की कोशिश करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही कुशीनगर स्थित घर में भी मातम पसर गया। परिवार के अन्य सदस्य रात में ही गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
3 of 11
घायल बच्चे को लेकर बैठे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्पीड बोट से करते हैं स्टंटबाजी...रील के लिए दिखाते हैं करतब
रामगढ़ताल में स्पीड बोट से स्टंटबाजी का खेल लंबे समय से चल रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए कुछ बोट चालक तेज रफ्तार में बोट दौड़ाते हुए करतब करते हैं और उनकी रीलें अक्सर वायरल होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
बोट पर हुआ था हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार स्पीड बोट चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज गति से बोट चलाते हैं। कई वीडियो में बोट को अचानक मोड़ते, लहरें बनाते और बेहद करीब से दूसरी बोट के पास ले जाते हुए देखा जा सकता है। इससे दूसरी नौकाओं में बैठे पर्यटक दहशत में आ जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़ताल में रोजाना बड़ी संख्या में परिवार और बच्चे नौका विहार के लिए पहुंचते हैं। रविवार को स्पीड बोट की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बनी। पर्यटक रविंद्र प्रताप का कहना था कि बोट चालकों की नियमित निगरानी, गति सीमा तय करने और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने की जरूरत हैए ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।