फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New executive committee of Rotary Club Gorakhpur takes charge; joint India-Nepal service projects to get a boost.

Gorakhpur News: प्रवीर आर्य बने अध्यक्ष, शुभेंदु श्रीवास्तव ने संभाला सचिव पद

Mon, 27 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of Rotary Club Gorakhpur takes charge; joint India-Nepal service projects to get a boost.
गोरखपुर। रोटरी क्लब के 81वें पदस्थापना समारोह में नई कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। द शिप्रा ग्रैंड में आयोजित समारोह में रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक निर्वाचित बसु देव गोल्यान का अभिनंदन भी किया गया। समारोह में प्रवीर आर्य ने अध्यक्ष और शुभेंदु श्रीवास्तव ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बसु देव गोल्यान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु कल्याण, पर्यावरण और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में भारत और नेपाल के रोटरी क्लब मिलकर प्रभावी सेवा कार्य कर सकते हैं। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के समन्वय पर जोर दिया। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए रोटेरियन मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सतीश राय ने प्रवीर आर्य को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा, जबकि शुभेंदु श्रीवास्तव ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। अध्यक्ष प्रवीर आर्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, जल एवं स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और युवा नेतृत्व से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की। वहीं सचिव शुभेंदु श्रीवास्तव ने पारदर्शी कार्यप्रणाली, सदस्यता विस्तार और सामूहिक सहभागिता के साथ क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह के दौरान क्लब की मासिक पत्रिका ''लिगेसी सिंस 1946'' का विमोचन तथा कई रोटेरियनों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed