फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused Deepu Yadav said in the video: "The police are coming to the house; my mother is scared."

Gorakhpur News: पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी का दूसरा वीडियो वायरल

Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Accused Deepu Yadav said in the video: "The police are coming to the house; my mother is scared."
- आरोपी दीपू यादव ने वीडियो में कहा- घर पर आ रही पुलिस, मां डर गईं हैं
विज्ञापन

- गगहा पुलिस ने आरोपी और साथी पर प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की तलाश

गगहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी युवक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी ने पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए खुद को परेशान बताया और दबिश की बात कही है। गगहा पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी है।

वायरल वीडियो में गगहा निवासी दीपू यादव कह रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसने दावा किया कि उसके घर पर दो-दो गाड़ी भरकर पुलिस पहुंच रही है और उसकी मां डर गईं हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर उसकी मां को कुछ हुआ तो वह भी भरत तिवारी बनेगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी का यह बयान हाल ही में बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सोशल मीडिया एक्टिविस्ट भरत तिवारी के संदर्भ में है। वीडियो में आरोपी ने खुद को उसी तरह पीड़ित दिखाने की कोशिश की और प्रधानमंत्री के विरोध की बात कही। इससे पहले भी आरोपी का प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि युवक और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed