फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sixteen years have passed, yet the service rules for rural sanitation workers have not been framed.

Gorakhpur News: एक साल बीता मंत्री ने नहीं निभाया सफाई कर्मचारियों से किया वादा

Mon, 27 Jul 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sixteen years have passed, yet the service rules for rural sanitation workers have not been framed.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों का दर्द छलक गया। कर्मचारी नेता ने कहा कि मंत्री ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में करने तथा सफाई कर्मचारियों का नाम बदलकर ग्राम पंचायत सेवक करने का मंत्री ने वादा किया था। उन्होंने इसे तीन महीने में पूरा करने को कहा था। एक साल बाद बीतने के बाद भी मंत्री इसकी सुधि नहीं ले पाए। इसका खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि 16 साल बीत गए लेकिन, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली नहीं बनी है। उनकी मांग है कि इसे तुरंत बनाया जाए। सफाई कर्मचारियों का एरियर भुगतान लंबे समय से बाकी है। उसका भुगतान तुरंत किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में 3200 ग्रामीण सफाई कर्मचारी हैं, जबकि प्रदेश में 1.8 लाख से अधिक हैं। सरकार इनकी जायज मांगों को नजरंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे मानी नहीं गई तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed