फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in the Harpur Budhat area; police are investigating, and the post-mortem report will reveal the cause of death.

Gorakhpur News: अधेड़ का मिला शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Incident in the Harpur Budhat area; police are investigating, and the post-mortem report will reveal the cause of death.
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के तुलसीरतन गांव के सिवान में रविवार दोपहर करीब 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के चेहरे और पेट पर खून के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों ने हत्याकर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ लोग खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा था और चेहरे व पेट पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सोनबरसा पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह शव पर खून के निशान मिले हैं, उससे मामला सामान्य नहीं लग रहा है। लोगों ने हत्या के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed