सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of forcibly occupying the purchased house, FIR registered against four

Gorakhpur News: खरीदे गए मकान पर जबरन कब्जे का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of forcibly occupying the purchased house, FIR registered against four
विज्ञापन
विरोध करने पर धमकी देने और अवैध निर्माण कराने का भी आरोप

गुलरिहा। जैनपुर गांव में खरीदे गए मकान पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और असलहा दिखाकर डराने की कोशिश की। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैनपुर निवासी रेहान अली के अनुसार, उनकी मां शैकून निशा ने 17 सितंबर 2025 को ग्राम सभा जैनपुर के टोला रामनगर में जमीन और मकान खरीदा था। खरीदारी के समय ही मकान का कब्जा उन्हें दे दिया गया था और परिवार उसी मकान में रह रहा था। पीड़ित का आरोप है कि एक अप्रैल 2026 को जब वह मकान पर पहुंचे तो देखा कि सहखातेदार अली हुसैन, मोहम्मद इमरान हुसैन, मोहम्मद नैमुल हसन, सदरुन निशा और उनके परिवार के अन्य लोगों ने मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 18 मई को आरोपी दोबारा मकान पर पहुंचे और अवैध निर्माण कराने लगे। विरोध करने पर उन्होंने असलहा दिखाते हुए धमकाया और दोबारा वहां दिखाई देने पर गोली मारने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई। आरोप है कि पुलिस के जाते ही आरोपियों ने मकान पर फिर कब्जा कर लिया। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed