सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maharajganj News Mother of Four Reaches Police Station Over Love Affair With 14-Year-Old Boy

UP: बेटे से भी पांच वर्ष छोटे किशोर पर आया चार बच्चों की मां का दिल, रील लाइक करने से शुरू हुआ प्यार चढ़ा परवान

अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 25 May 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के महराजगंज में रील के चक्कर में 14 साल के किशोर से महिला प्यार कर बैठी। साथ रहने के लिए चार बच्चों की मां थाने पहुंच गई। महिला ने दावा किया है कि दोनों ने एक कमरे में 15 फरवरी को शादी कर ली थी। महिला के दावे को सुनकर पुलिसकर्मी और फरियादी दंग रह गए।

Maharajganj News Mother of Four Reaches Police Station Over Love Affair With 14-Year-Old Boy
love affair case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

महराजगंज के नौतनवा थाना इलाके से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। रविवार को नौतनवा थाने में एक महिला ने 14 वर्षीय किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 
Trending Videos


महिला ने दावा किया कि उसने किशोर से शादी कर ली है और वह अब उसके साथ ही रहना चाहती है। महिला के दावे को सुनकर पुलिसकर्मी और फरियादी दंग रह गए। महिला की उम्र 40 और उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र 19 वर्ष है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता था। इंस्टाग्राम के जरिए करीब चार माह पहले वह गोरखपुर जिले की एक महिला के संपर्क में आया। 40 साल की महिला के चार बच्चे हैं। 

 

इनमें सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 19 वर्ष है। महिला की रील लाइक करने से शुरू हुई दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दो माह पहले किशोर चेन्नई से गोरखपुर आ गया।

 
विज्ञापन

महिला का दावा-दोनों ने कर ली शादी
महिला ने बताया कि दोनों ने सहमति से 15 फरवरी को कमरे में शादी भी कर ली। इधर, काफी तलाश के बाद जब किशोर की मां को उसका पता चला और पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने बेटे को किसी तरह वहां से फरेंदा में अपने रिश्तेदार के यहां बुलवाया। 

 

महिला ने की किशोर के साथ रहने की जिद
किशोर का पता चलते ही महिला फरेंदा थाने में पहुंच गई। वहां किसी तरह मामले का समझौता हुआ। इसके बाद किशोर नौतनवा अपने घर आ गया। दो माह बाद रविवार को महिला फिर नौतनवा थाने पर पहुंची और शिकायती पत्र देकर किशोर के साथ रहने की जिद करने लगी। 

 

पुलिस ने किशोर और उसकी मां को थाने पर बुलाया। यहां हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच दोनों ने आज से एक-दूसरे के संपर्क में न रहने की बात पर सुलह-समझौता कर लिया।

 

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि महिला ने किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। वार्ता के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे। आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed