{"_id":"6a140dc30980d2d690012aa6","slug":"12-hour-power-outage-in-gorakhpur-chillupar-7-substations-down-500-villages-suffer-all-night-in-heat-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 उपकेंद्र ठप, 500 गांव अंधेरे में: चिल्लूपार में शाम 7 से सुबह 6 तक गुल रही बिजली, AC-कूलर सब बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 उपकेंद्र ठप, 500 गांव अंधेरे में: चिल्लूपार में शाम 7 से सुबह 6 तक गुल रही बिजली, AC-कूलर सब बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 25 May 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजली कटौती से करीब 500 गांवों में अंधेरा छा गया। जबर्दस्त उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात घरों के बाहर टहलते और जागकर समय बिताने को मजबूर रहे। एसी, पंखे, कूलर, पानी के मोटर बंद पड़े रहे। सोमवार सुबह 6 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली संकट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बड़हलगंज ब्लाक क्षेत्र के चैनपुर उपकेंद्र अंतर्गत 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन लाइन का तार टूटने और तीन इंसुलेटर फटने से सात उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रविवार शाम करीब सात बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक बाधित रही। करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से लगभग 500 गांवों के लोग भीषण गर्मी में पूरी रात परेशान रहे।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज ब्लाक क्षेत्र के चैनपुर, कल्यानपुर-मठिया, डेरवा, अहिरौली और बड़हलगंज उपकेंद्रों के साथ-साथ गगहा ब्लाक के मझगावां सहित कुल सात उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम चैनपुर उपकेंद्र के पास 33 केवी लाइन का तार टूट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद देर रात बड़हलगंज क्षेत्र में तीन इंसुलेटर भी फट गए, जिससे आपूर्ति बहाल करने में और अधिक समय लग गया। बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के करीब 500 गांवों में अंधेरा छा गया। जबर्दस्त उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात घरों के बाहर टहलते और जागकर समय बिताने को मजबूर रहे।
बिजली से चलने वाले एसी,पंखे, कूलर, पानी के मोटर सहित अन्य उपकरण बंद पड़े रहे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और अपने दैनिक कार्य पूरे किए। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।

लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी खराबी के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी न तो सही सूचना दे रहे थे और न ही फोन रिसीव कर रहे थे, जिससे लोगों को यह तक पता नहीं चल पा रहा था कि बिजली कब तक आएगी। ग्रामीणों ने विभाग से जर्जर तारों और पोलों को जल्द बदलवाने, उपकेंद्रों पर नियमित पेट्रोलिंग कराने तथा बिजली कटौती और आपूर्ति बहाली की समय पर सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।
रविवार शाम से सोमवार सुबह तक विद्युत आपूर्ति बहाल न हो पाने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के लिए खेद है। चैनपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। शाम से ही कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए मरम्मत कार्य में जुटे थे। काफी मेहनत के बाद सोमवार सुबह तक बिजली बहाल कर दी गई: जितेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता,कौड़ीराम