{"_id":"6a136830643d57fbc20fe1bf","slug":"the-indian-council-for-cultural-relations-under-the-ministry-of-external-affairs-has-given-its-approval-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1332015-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : अगले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आईसीसीआर फेलोशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : अगले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आईसीसीआर फेलोशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश को लेकर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय के अधीन आने वाले भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने अगले वर्ष यानी सत्र 2027-28 से डीडीयू में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को फेलोशिप प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। इससे डीडीयू में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
डीडीयू को नैक की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल है। इस आधार पर सत्र 2024-25 में ''''स्टडी इन इंडिया'''' पोर्टल के पैनल में डीडीयू का नाम शामिल कर लिया गया था। तब उम्मीद जगी थी कि आईसीसीआर की ओर से फेलोशिप भी प्रदान की जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फेलोशिप नहीं मिलने की वजह से पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने आवेदन तो किया लेकिन उसके सापेक्ष प्रवेश नहीं हुए।
डीडीयू के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. रामवंत गुप्ता के मुताबिक, सत्र 2027-28 से प्रवेश लेने वाले अंतरराष्ट्रीय अर्ह छात्रों को आईसीसीआर की ओर से 50 हजार रुपये मासिक की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। आईसीसीआर के पैनल में शामिल देश के अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की तरह ही डीडीयू में भी बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आईसीसीआर की यह पहल विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को और अधिक मजबूत करेगी। इससे विदेशों से उच्च शिक्षा के लिए अधिक विद्यार्थी आकर्षित होंगे।

Trending Videos