सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25,000 families suffering from power cuts during the scorching heat will get major relief in Gorakhpur

25 हजार परिवारों को राहत: खोराबार से जुड़ेंगे रुस्तमपुर-रानीबाग, फॉल्ट पर नहीं होगी रातभर कटौती

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

अधीक्षण अभियंता शहर रणजीत चौधरी ने बताया कि सप्ताह भर में काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद बरहुआं पारेषण उपकेंद्र से गड़बड़ी पर तत्काल खोराबार से आपूर्ति शुरू होगी। इससे 25 हजार से ज्यादा घरों को निर्बाध बिजली मिलेगी।

25,000 families suffering from power cuts during the scorching heat will get major relief in Gorakhpur
बिजली उपकेंद्र में निर्बाध आपूर्ति जांचते एसई रंजीत चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बिलबिलाए 25 हजार परिवारों को सप्ताह भर में बड़ी राहत मिलने वाली है। हंगामा, प्रदर्शन के बाद प्रशासन की सख्ती पर बिजली निगम ने निर्बाध आपूर्ति के लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत अब रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र से जुड़े घरों को बरहुआं उपकेंद्र से आने वाली मेन लाइन में गड़बड़ी होने पर खोराबार उपकेंद्र से जोड़कर बिजली दी जाएगी।

Trending Videos


बिजली निगम ने 220 केवी पारेषण उपकेंद्र खोराबार से दोनों उपकेंद्रों के लिए नई लाइन बनानी शुरू कर दी है। एक सप्ताह में लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। रुस्तमपुर उपकेंद्र को पहले तारामंडल उपकेंद्र से जोड़ने की योजना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंशा थी कि बरहुआं से आपूर्ति में व्यवधान आने पर तत्काल दूसरी लाइन से आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी लेकिन तारामंडल उपकेंद्र पर लोड ज्यादा बढ़ने के कारण अभियंताओं ने खोराबार पारेषण उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू करने का निर्णय लिया गया।

दो दिन फॉल्ट से रात भर गुल रही बिजली, सड़क पर आए लोग
गोरखपुर। 132 केवी पारेषण उपकेंद्र बरहुआं से आने वाली बिजली आपूर्ति में सप्ताह भर में दो दिन फॉल्ट हो गया। इसके चलते रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 हजार घरों की बिजली रातभर गुल रही। भीषण गर्मी में लोग उबल गए और शनिवार की देर रात लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने लगे। इसे देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बिजली निगम का दावा है कि नई व्यवस्था से दिक्कत नहीं होगी।

सप्ताह भर में काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद बरहुआं पारेषण उपकेंद्र से कोई गड़बड़ी होने पर तत्काल खोराबार से आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। इससे 25 हजार से ज्यादा घरों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी: रणजीत चौधरी, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed