सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl missing from Gorakhpur found in Mumbai with a youth from another community

UP: गोरखपुर से लापता युवती मुंबई में दूसरे समुदाय के युवक संग मिली, परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच के दौरान दो दिन पहले युवती के मुंबई में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे, जहां पता चला कि वह जोगेश्वरी इलाके में एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ रह रही है। इस पर परिवार ने विरोध जताते हुए लव जिहाद का आरोप लगाया।

Girl missing from Gorakhpur found in Mumbai with a youth from another community
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

शहर से लापता हुई एक युवती मुंबई में जोगेश्वरी इलाके में दूसरे समुदाय के युवक के साथ मिली। मामले को लेकर परिवार ने इसे लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मुंबई में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके चलते वहां कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
Trending Videos


थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय के अनुसार, युवती का परिवार मूल रूप से एम्स के नंदानगर क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में मुंबई में रह रहा है। परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह गोरखपुर आई थी। इसी दौरान सात मई की रात वह घर से अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन परिजनों ने एम्स थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। जांच के दौरान दो दिन पहले युवती के मुंबई में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे, जहां पता चला कि वह जोगेश्वरी इलाके में एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ रह रही है। इस पर परिवार ने विरोध जताते हुए लव जिहाद का आरोप लगाया।

सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मुंबई पुलिस ने हस्तक्षेप किया और युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से युवक के साथ रहने की बात कही है। उसने घर लौटने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षा के लिहाज से जोगेश्वरी स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि एम्स थाना पुलिस की टीम अब युवती का बयान दर्ज करने के लिए मुंबई जाएगी, जिसके बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed