{"_id":"6a1367b9f8ce786a870ffb21","slug":"husband-returns-from-dubai-suspects-wifes-relationship-alleges-death-threat-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1332135-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खुद पत्नी के खाते में कमाई भेजता रहा, लौटा तो 'दुबई रिटर्न' पति को मिली बेवफाई! कैंट थाने में FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खुद पत्नी के खाते में कमाई भेजता रहा, लौटा तो 'दुबई रिटर्न' पति को मिली बेवफाई! कैंट थाने में FIR
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सार
पीड़ित के अनुसार, दो महीने पहले घर लौटने पर पत्नी के व्यवहार में बदलाव दिखा। देर रात तक मोबाइल पर बातचीत और लगातार वीडियो कॉल्स से शक हुआ। पूछने पर पत्नी ने कथित रूप से कहा कि वह बरेली निवासी अनूप के साथ रहना चाहती है।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दुबई में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे एक युवक को उस समय बड़ा झटका लगा जब घर लौटने पर उसे पत्नी के बदलते व्यवहार और कथित अवैध संबंधों की जानकारी हुई। पीड़ित पति ने पत्नी और बरेली निवासी एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos
कैंट क्षेत्र के युवक ने बताया कि उसका निकाह 16 वर्ष पहले हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। वर्ष 2024 में वह बेहतर कमाई, परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने व बेटे की पढ़ाई के लिए रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया था। इस दौरान वह अपनी पूरी कमाई पत्नी के खाते में भेजता रहा ताकि घर का खर्च और परिवार की देखभाल ठीक से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, लगभग दो महीने पहले जब वह घर लौटा तो उसे पत्नी के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। देर रात तक मोबाइल पर बातचीत और लगातार वीडियो कॉल्स से उसे शक हुआ। पूछने पर पत्नी ने कथित रूप से साफ कह दिया कि वह बरेली निवासी अनूप नाम के युवक के साथ रहना चाहती है।
युवक का आरोप है कि इसके बाद उसे अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन आने लगे। कॉल करने वालों ने उसे चेतावनी दी कि अगर उसने पत्नी को परेशान किया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी देर रात तक अलग-अलग लोगों से फोन पर बात करती है, जिससे उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। मामले में थाना प्रभारी कैंट संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला और बरेली निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्नी देर रात तक अलग-अलग लोगों से फोन पर बात करती है, जिससे उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। मामले में थाना प्रभारी कैंट संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला और बरेली निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।