सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of making a video of a girl and threatening to make it viral and entering her house and molesting her

Gorakhpur News: घर में घुसे युवक की हुई धुनाई, पुलिस को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of making a video of a girl and threatening to make it viral and entering her house and molesting her
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और घर में घुसकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने बखरिया निवासी आरोपी विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही रविवार को आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया।
Trending Videos

पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे विकास निषाद ने फोन कर उसकी बहन को धमकी दी कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर के कारण युवती ने यह बात घरवालों को नहीं बताई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी शनिवार रात घर में घुस आया और युवती के कमरे में जाकर जबरदस्ती करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। उसके मोबाइल में युवती के फोटो व वीडियो भी हैं, जिनके जरिये वह उसे ब्लैकमेल करता था। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed