सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After love marriage, demands changed, allegation of demanding five lakh rupees and a bike

Gorakhpur News: विवाहिता के सुसाइड के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
After love marriage, demands changed, allegation of demanding five lakh rupees and a bike
विज्ञापन
- प्रेम विवाह के बाद बदली मांगें, पांच लाख रुपये व बाइक की मांग का आरोप
Trending Videos



गुलरिहा। थाना क्षेत्र के लंगड़ी गुलरिहा में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका के पिता की तहरीर पर गुलशन साहनी, उसकी माता चंद्रावती, भाई अभिमन्यु और शेखर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लंगड़ी गुलरिहा निवासी माधुरी का शव रविवार सुबह घर की छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता अशोक निषाद ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का प्रेम संबंध कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अकटहवा निवासी गुलशन साहनी से था। दोनों ने मंदिर में विवाह भी कर लिया था। आरोप है कि विवाह तय होने के समय लड़के पक्ष ने दहेज नहीं लेने की बात कही थी लेकिन बाद में गुलशन, उसकी माता चंद्रावती, भाई अभिमन्यु और शेखर ने मिलकर पांच लाख रुपये, एक अपाची बाइक, सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठी की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर युवती को फोन पर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। इसी से आहत होकर उनकी बेटी ने रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी थी। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed