सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   By setting up an aviation fuel plant in Gorakhpur, aircraft will be able to fly using the fuel produced here.

UP: गोरखपुर में बनेगा एविएशन फ्यूल, 4000 करोड़ से धुरियापार में लगेगा प्लांट, यहां के ईंधन से उड़ेंगे विमान

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रस्तावित प्लांट में प्रतिदिन 750 किलो लीटर एथेनॉल और एविएशन फ्यूल का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा यहां माल्ट विस्की और बियर का भी निर्माण होगा। परियोजना के तहत 20 लाख पेटी ब्रुअरी क्षमता, 20 किलो लीटर प्रतिदिन माल्ट उत्पादन इकाई और 35 मेगावाट क्षमता का को-जनरेशन पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।

By setting up an aviation fuel plant in Gorakhpur, aircraft will be able to fly using the fuel produced here.
एविएशन फ्यूल का उत्पादन( सांकेतिक) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

गोरक्षनगरी जल्द ही देश के विमानन क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रही है। गीडा के धुरियापार क्षेत्र में श्रेयस ग्रुप की ओर से करीब चार हजार करोड़ रुपये के निवेश से एकीकृत बायोफ्यूल एवं ब्रुअरी कॉम्प्लेक्स स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने के बाद गोरखपुर में तैयार एविएशन फ्यूल से देशभर के विमान उड़ान भर सकेंगे।


प्लांट के लिए श्रेयस ग्रुप ऑफ कंपनीज को गीडा की ओर से जमीन आवंटित हो गई है। सीएम योगी के हाथों इसका शिलान्यास प्रस्तावित है। प्रस्तावित प्लांट में प्रतिदिन 750 किलो लीटर एथेनॉल और एविएशन फ्यूल का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा यहां माल्ट विस्की और बियर का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना के तहत 20 लाख पेटी ब्रुअरी क्षमता, 20 किलो लीटर प्रतिदिन माल्ट उत्पादन इकाई और 35 मेगावाट क्षमता का को-जनरेशन पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इसे एक विशाल एकीकृत बायोफ्यूल एवं ब्रुअरी कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Trending Videos


इससे न केवल औद्योगिक उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। इस बड़े निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed