सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS doctors have appealed to people not to rely solely on home remedies for diarrhoea.

डायरिया: एम्स का विशेष जागरूकता अभियान शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
AIIMS doctors have appealed to people not to rely solely on home remedies for diarrhoea.
विज्ञापन
गोरखपुर। डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए एम्स ने लोगों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. विभा दत्ता के निर्देश पर ओपीडी में आने वाले रोगियों और उनके स्वजनों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि डायरिया के अधिकांश मामले सामान्य होते हैं लेकिन समय पर उपचार न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।
Trending Videos

एम्स के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि डायरिया होने पर केवल घरेलू उपचार पर निर्भर न रहें। यदि दो से तीन दिनों तक लगातार पतले दस्त हों, मल में रक्त आए, तेज बुखार हो, बार-बार उल्टी हो रही हो या शरीर में पानी की कमी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक प्यास लगना, मुंह सूखना, पेशाब कम होना, आंखों का धंस जाना, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी निर्जलीकरण के गंभीर संकेत हैं। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों में यह स्थिति अधिक खतरनाक हो सकती है। चिकित्सकों ने स्वच्छ पानी पीने, हाथों की नियमित सफाई, ताजा भोजन के सेवन व ओआरएस घोल और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed