{"_id":"6a27343c8aacbbc83e029682","slug":"tight-security-arrangements-were-made-in-the-city-for-the-police-recruitment-examination-the-ssp-and-sp-city-patrolled-throughout-the-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1347896-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : डीआईजी रेलवे स्टेशन पर रहे तैनात, एसपी ट्रैफिक ने बैंक रोड पर संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : डीआईजी रेलवे स्टेशन पर रहे तैनात, एसपी ट्रैफिक ने बैंक रोड पर संभाला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पूरे शहर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला।
डीआईजी रेंज एस. चनप्पा रेलवे स्टेशन पर फोर्स के साथ तैनात रहे। उन्होंने स्टेशन पर आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी, ताकि किसी भी स्थिति में अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसी क्रम में एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बैंक रोड क्षेत्र में अपने दल-बल के साथ मोर्चा संभाला और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। उन्होंने सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी प्रकार का जाम न लगे और अभ्यर्थियों को पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
इधर, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील भी पूरे दिन शहर में लगातार गश्त करते रहे। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सख्त निगरानी और सक्रियता के चलते पूरे शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य रही और कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। परीक्षा के दौरान प्रशासन की मुस्तैदी से अभ्यर्थियों को भी राहत मिली और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
Trending Videos