{"_id":"6a27325abd649e2b3400d59c","slug":"voter-list-ready-after-revision-will-be-published-on-wednesday-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1347893-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : पंचायत चुनाव में 29.63 लाख वोटर, 1.70 लाख नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : पंचायत चुनाव में 29.63 लाख वोटर, 1.70 लाख नाम कटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्राम पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बाद जिले में कुल 29,63, 142 मतदाता पात्र मिले हैं। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 1,70, 178 के नाम काटे गए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को होगा। उसके बाद लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकेंगे।
अंतिम मतदाता सूची में एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाया गया है। ग्राम पंचायत चुनाव इसी वर्ष होगा तो छूटे हुए मतदाताओं को नाम जोड़ने का एक अवसर मिलेगा। अगर चुनाव 2027 में होगा तो संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा। घर-घर सर्वे के आधार पर नाम जोड़ने या काटने का कार्य किया जाएगा।
दिसंबर 2025 में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में जिले में मतदाताओं की संख्या 29,88,692 थी। इसमें दावे आपत्तियों में 1,45,168 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 16,945 अपात्र मतदाताओं के नाम काटे गए। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ्टवेयर के जरिये नाम, पिता के नाम, उम्र एवं लिंग के आधार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेज दी। घर-घर सर्वे करने के बाद 12.37 लाख संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं में 1,26,832 अपात्र मिले, जिनके नाम काटे गए। फिर एक सूची निर्वाचन आयोग ने दी जिसे जिले स्तर पर तैयार किया गया था। इसकी जांच के बाद 26,941 मतदाता दो जगहों पर मिले जिनके नाम काटे गए।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत निर्वाचन में बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। तीसरी बार के संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं के सर्वे में 26,941 नाम कटे हैं। कुल मतदाताओं की संख्या कुल 29,63, 142 हो गई है।
- जेएन मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

Trending Videos