सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akshaya Tritiya will be celebrated on 20th in three auspicious yogas.

Gorakhpur News: तीन शुभ योगों में 20 को मनेगी अक्षय तृतीया

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya will be celebrated on 20th in three auspicious yogas.
विज्ञापन
गोरखपुर। अक्षय तृतीया का पावन पर्व 20 अप्रैल, सोमवार को अत्यंत शुभ तीन योगों में मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और शुभ खरीदारी का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा।
Trending Videos



बेतियाहाता हनुमान मंदिर के महंत राम नारायण त्रिपाठी के अनुसार सनातन परंपरा में वैशाख शुक्ल तृतीया का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान, दान, जप और हवन का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला होता है। यही कारण है कि इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी को अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था। वहीं ज्योतिर्विद जोखन पांडेय ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष नर-नारायण जयंती और परशुराम जयंती 19 अप्रैल को मनाई जाएंगी, क्योंकि तृतीया तिथि मध्यान्ह से पूर्व उसी दिन प्रारंभ हो रही है। अक्षय तृतीया न केवल आस्था और श्रद्धा का पर्व है, बल्कि शुभ कार्यों की शुरुआत, समृद्धि और सुख-शांति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed