सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Along with homes, girls will also be provided food in temples.

Gorakhpur News: महिलाएं कर रहीं कन्या पूजन की तैयारी, बदला उपहार का ट्रेंड

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Along with homes, girls will also be provided food in temples.
विज्ञापन

Trending Videos
- घरों के साथ मंदिरों में भी कन्याओं को कराएंगी भोजन



गोरखपुर। महिलाएं चैत्र नवरात्र की नवमी पूजन की तैयारियों में जुट गई हैं। महिलाएं विशेष रूप से कन्याओं को देने के लिए तरह-तरह के उपहार खरीद रही हैं। घर पर कन्या पूजन के साथ ही कुछ महिलाएं मंदिरों में जाकर सामूहिक कन्या पूजन करेंगी। इस दौरान महिलाएं कन्याओं के शृंगार के बाद उन्हें पारंपरिक तरीके के भोजन करवाएंगी और हैंपर देकर कन्याओं का आशीर्वाद लेंगी।

महिलाएं कन्याओं के लिए लाल चुनरी, लाल चूड़ी और अन्य शृंगार के सामान खरीद रही हैं। कन्याओं को देने के लिए दुकानों पर तरह-तरह के गिफ्ट भी मिल रहे हैं, जिसे महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। साथ ही कुछ महिलाओं ने कन्याओं के लिए स्टिल की थाली सेट लिए हैं। पहले दिन व्रत रखने वाली महिलाएं अष्टमी पर व्रत रखेंगी और नवमी पर कन्या पूजन के बाद पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारामंडल के लोहिया काॅलोनी में रह रही सरिता सिंह ने बताया कि कन्याओं को देने के लिए उन्होंने स्टिल की थाली, प्लेट और कटोरी खरीदी हैं। वहीं, गोलघर की वैशाली सिंह का कहना है कि अब कन्याओं को सिर्फ बर्तन और पैसे देना काफी नहीं लगता। समय के साथ इसमें कुछ बदलाव की जरूरत है। इस बार उन्होंने छोटे-छोटे गिफ्ट खरीदे हैं। इसमें कन्याओं के लिए खाने के साथ छोटे-छोटे खिलौने भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed