बच्ची ने जब सीएम योगी को भेंट किया 'बुलडोजर': मुख्यमंत्री ने मासूम को किया दुलार, खिंचवाई फोटो, कही ये बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पांच वर्षीय यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को खिलौने वाला बुलडोजर भेंट किया।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कमजोर वर्ग के लोगों को कुछ दबंगों द्वारा डराने, धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दो टूक में निर्देशित किया, ‘गुंडागर्दी करने वालों को उठाकर बंद करो।’ उन्होंने कहा कि किसी मुकदमे में यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो तो जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान कानपुर की रहने वाली पांच वर्षीय यशस्विनी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को खिलौने वाला बुलडोजर दिया।
मुलाकात के बाद पत्रकारों ने जब बच्ची से पूछा कि मुख्यमंत्री ने आपको क्या दिया तो बच्ची ने बताया कि सीएम ने उसे चॉकलेट दी है। जो खिलौना बच्ची ने दिया था सीएम ने उसे लेने के बाद हंसते हुए वापस लौटा दिया। बच्ची ने बताया कि सीएम ने उससे कहा कि खूब पढ़ाई करना और बुलडोजर से खेलना।
VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Five-year-old Yashasvini from Kanpur gifted a toy bulldozer to CM Yogi Adityanath during his morning walk at Gorakhnath Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
The child says, "Yogi ji gave me chocolate and I gifted him a bulldozer. But he returned it to me and told me to… pic.twitter.com/aJVA61S4Hd
शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार का संकल्प है।
VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Five-year-old Yashasvini from Kanpur gifts a toy bulldozer to CM Yogi Adityanath during his morning walk at Gorakhnath Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/2O6sSLvN6m
अधिकारी यह यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही सीएम योगी ने लोगों को लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।