सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Allegations of irregularities in contract teacher recruitment

डीडीयू : संविदा शिक्षक भर्ती में अनियमितता का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
DDU: Allegations of irregularities in contract teacher recruitment
विज्ञापन
संविदा पर कार्यरत शिक्षकों ने कुलाधिपति, सीएम और कुलपति को पत्र भेजकर जांच की मांग की
Trending Videos


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में बीए एलएलबी संविदा शिक्षक भर्ती 2024-25 सवालों के घेरे में आ गई है। विश्वविद्यालय में संविदा पर कार्यरत शिक्षक डॉ. राजेश मणि त्रिपाठी और डॉ. सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। दोनों शिक्षकों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, कुलाधिपति, कुलपति और रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि साक्षात्कार प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और चयन समिति में शामिल कुछ सदस्यों के आपसी संबंधों ने निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बिना स्पष्ट मानकों के अभ्यर्थियों का चयन किया गया और पूरी प्रक्रिया को सार्वजनिक नहीं किया गया। यहां तक कि चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची भी जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि चयन समिति से जुड़े लोगों ने अपने परिचितों और शोधार्थियों को प्राथमिकता दी। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को रात के समय बुलाकर चुपचाप कार्यभार ग्रहण कराने की बात भी सामने आई है, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर और संदेह गहराता है।
दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आरोपों को खारिज किया है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है और मेरिट, साक्षात्कार सहित सभी निर्धारित मानकों का पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित लिफाफे भी नहीं खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed