सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asha and Anganwadi workers will go door to door to create awareness.

Gorakhpur News: 11 विभाग मिलकर करेंगे संचारी रोगों पर नियंत्रण, शुरू हुआ अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Asha and Anganwadi workers will go door to door to create awareness.
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार से एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान की शुरुआत हो गई। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 11 विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
Trending Videos

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिलाधिकारी कार्यालय से जनजागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन लोगों को डेंगू, मलेरिया, टीबी और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नोडल की भूमिका निभाएगा, जबकि नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास, पशुपालन, शिक्षा, आईसीडीएस, कृषि, सिंचाई, सूचना और उद्यान विभाग अपने-अपने माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियां संचालित करेंगे।
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले में दस्तक अभियान चलेगा, जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगी। लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करेंगी और आभा आईडी भी बनाएंगी। सीएमओ राजेश झा ने बताया कि बीते वर्षों में अभियान के अच्छे परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed