{"_id":"6a515a0967e7c953cf02c457","slug":"badminton-players-from-across-the-state-put-up-a-strong-performance-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1381685-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन : प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन : प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीआईएससीई नई दिल्ली से संबद्ध स्कूलों की रीजनल बालक बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को खोराबार स्थित बैडमिंटन एकेडमी में हुआ। सेंट जूड्स स्कूल की मेजबानी में आयोजित चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के एकल और युगल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जोन से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-14 एकल में मेरठ के सक्षम ने गोरखपुर के द्विज कुमार मौर्य को, आगरा के तनमय कुमार ने लखनऊ दक्षिण के निर्भय पांडेय को, कानपुर दक्षिण के वरदराजन प्रताप सिंह ने जिविश अरोड़ा को, गाजियाबाद के अक्ष शर्मा ने गोरखपुर के अभिनव राय को, गोरखपुर के दिव्यांश सिंह ने लखनऊ दक्षिण के आरव कपूर को और कानपुर नॉर्थ के देवांश गुप्ता ने बरेली के अब्दुल्ला खान को पराजित किया।
अंडर-14 युगल में लखनऊ दक्षिण के अक्षांश सिंह व निर्भय पांडेय की जोड़ी ने आगरा के देवरत्न सिंह व अथर्व चहार को, मेरठ के अर्जुन व उत्कर्ष तिवारी ने बरेली के आदित्य यादव व असीम खान को और गाजियाबाद के अक्ष शर्मा व दक्ष शर्मा ने कानपुर दक्षिण के अर्श गुप्ता व रेयांश सिंह की जोड़ी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
अंडर-17 एकल में बरेली के वैदिक रस्तोगी, कानपुर नॉर्थ के आकाश प्रजापति, गोरखपुर के दिव्यांशु गुप्ता और लखनऊ दक्षिण के मनजीत चावला ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं अंडर-17 युगल में मेरठ के राजनारायण सिंह व जयंत खुराना और आगरा के ईशान वर्ष्णेय व कनिष्क रहेजा की जोड़ियां विजयी रहीं।
अंडर-19 एकल में लखनऊ दक्षिण के एकांश प्रताप सिंह, गोरखपुर के आयुष दुबे, प्रयागराज के देवांश देव सिंह और कानपुर दक्षिण के दिव्यांश भाटिया ने शानदार जीत दर्ज की। अंडर-19 युगल में लखनऊ नॉर्थ के आयुष्मान सिंह व आदित्य पटेल, मेरठ के प्रांशु अनेजा व अनंत पंवार और बरेली के युवराज सिंह व अनुरुद्ध प्रताप की जोड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
मुख्य रेफरी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी दौर के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।