फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDUGU: ICCR agrees; foreign students to receive scholarships now.

डीडीयूजीयू : आईसीसीआर राजी, अब विदेशी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Sat, 11 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
DDUGU: ICCR agrees; foreign students to receive scholarships now.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक और सफलता मिली है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विदेशी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने को राजी हो गया है।
विज्ञापन


विदेशी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ अगले शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मिलेगा। विदेशी विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और पाठ्यक्रम के आधार पर 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से एशिया, अफ्रीका और अन्य देशों के छात्रों का डीडीयूजीयू की ओर आकर्षण बढ़ेगा। इससे विश्वविद्यालय के ग्लोबल कैंपस बनने की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय पहले से ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग, छात्र विनिमय कार्यक्रम और विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। अब आईसीसीआर की छात्रवृत्ति योजना मिलने से इन प्रयासों को नई गति मिलेगी। इससे न केवल विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि परिसर में बहुसांस्कृतिक और वैश्विक शैक्षणिक वातावरण भी विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप यह सुविधा विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में विदेशी छात्रों की बढ़ती भागीदारी से विश्वविद्यालय की वैश्विक रैंकिंग, अकादमिक प्रतिष्ठा और अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।
-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयूजीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed