{"_id":"69f66af6ca0c71947704f9a5","slug":"based-on-the-complaint-of-harsh-of-gola-cantt-police-registered-an-fir-under-the-section-of-spreading-enmity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1308196-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘पंडिताइन की लव स्टोरी’: फिल्म पर बढ़ा विवाद, सपा नेत्री काजल निषाद के पति व चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पंडिताइन की लव स्टोरी’: फिल्म पर बढ़ा विवाद, सपा नेत्री काजल निषाद के पति व चार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
सार
शिकायतकर्ता के अनुसार, फिल्म के निर्माण से पहले भी इसी तरह के एक प्रोजेक्ट का विरोध हुआ था, जिसे बाद में रोक दिया गया था। बावजूद इसके, आरोपियों ने बीते 16 अप्रैल को गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म के नाम का अनावरण किया। इसके बाद से ही समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म ‘पंडिताइन की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद गहरा गया है। ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत करने के आरोप में कैंट पुलिस ने अभिनेता सोमलाल यादव, निर्माता संजय निषाद (सपा नेत्री काजल निषाद के पति), रविंद्र निषाद और राम सज्जन निषाद के खिलाफ वैमनस्य फैलाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई गोला क्षेत्र के हर्ष मिश्रा की तहरीर पर की गई है।
Trending Videos
गोला बाजार थाना क्षेत्र के डाड़ी बाजार निवासी हर्ष मिश्रा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज के नाम का गलत इस्तेमाल कर फिल्म बना रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म ‘पंडिताइन की लव स्टोरी’ के माध्यम से समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं और सामाजिक वैमनस्य फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार, फिल्म के निर्माण से पहले भी इसी तरह के एक प्रोजेक्ट का विरोध हुआ था, जिसे बाद में रोक दिया गया था। बावजूद इसके, आरोपियों ने बीते 16 अप्रैल को गोरखपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म के नाम का अनावरण किया। इसके बाद से ही समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
हर्ष मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि फिल्म के निर्माण और संभावित प्रसारण पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

तहरीर के आधार पर वैमनस्य फैलाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: निमिष पाटील, एसपी सिटी
कौटिल्य परिषद ने बैठक कर की कार्रवाई की मांग
कौटिल्य परिषद की आकस्मिक बैठक शुक्रवार को चारुचंद्रपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर परिषद के संस्थापक सदस्य शिवाजी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ‘पंडिताइन की लव स्टोरी’ शीर्षक से बन रही फिल्म को लेकर ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत होने का मुद्दा उठाया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर संतोष व्यक्त किया। बैठक का संचालन इंजीनियर अभिजीत पाठक ने किया। इस दौरान श्रीकांत मिश्रा, महेंद्र मोहन तिवारी, राणा पाठक, संजय पांडेय, केके तिवारी, विजय मिश्रा, हर्ष मिश्रा, शांतनु पांडेय, अविनाश भट्ट, अतुल मिश्र, सुमित पांडेय, नितेश मिश्र, अनूप मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो