सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of young man found hanging from a tree in Gorakhpur; suspected suicide.

Gorakhpur News: रात 10 बजे घर से निकला युवक, सुबह पेड़ से लटकता मिला शव-मोटरसाइकिल से हुई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, जंगल कौड़िया Published by: Rohit Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह राजपुर में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ के नीचे युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला।
मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान जंगल कौड़िया के फुलवरिया गांव निवासी रामनारायण सिंह, 23 वर्ष के रूप में की गई।

Body of young man found hanging from a tree in Gorakhpur; suspected suicide.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राजपुर में सोमवार सुबह एक पेड़ से 23 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। मृतक की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत फुलवरिया निवासी रामनारायण सिंह के रूप में हुई। पेड़ के पास ही युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद हुए।



प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह राजपुर में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ के नीचे युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल के चेसिस नंबर के आधार पर युवक की पहचान जंगल कौड़िया के फुलवरिया गांव निवासी रामनारायण सिंह, 23 वर्ष के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। गांव वालों ने बताया कि रामनारायण बीती रात करीब 10 बजे घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


परिजनों ने भी रातभर उसकी तलाश की। सुबह शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। कैंपियरगंज के सीओ अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed