फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD Medical College: Medicine distribution center shifted from the first floor; elderly and differently-abled persons to benefit.

Gorakhpur News: नेहरू अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत, अब भूतल से मिलेगी दवा

Tue, 04 Aug 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BRD Medical College: Medicine distribution center shifted from the first floor; elderly and differently-abled persons to benefit.
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज : पहली मंजिल से हटाया गया दवा वितरण केंद्र, बुजुर्गों व दिव्यांगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन



गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी पहल की गई है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दूर करते हुए दवा वितरण केंद्र को पहली मंजिल से भूतल पर स्थानांतरित कर दिया है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब मरीजों और उनके तीमारदारों को दवा लेने के लिए सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक नेहरू अस्पताल का दवा वितरण केंद्र पहली मंजिल पर संचालित होता था। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद मरीजों को दवा प्राप्त करने के लिए ऊपर जाना पड़ता था। पहली मंजिल पर सर्जरी और ईएनटी विभाग की ओपीडी भी संचालित होने के कारण वहां पूरे दिन मरीजों की भीड़ रहती थी। ऐसे में दवा लेने पहुंचे लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित होता था और गंभीर मरीजों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए दवा वितरण केंद्र को भूतल पर वातानुकूलित पर्चा काउंटर के पास स्थापित किया गया है। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने और दवा लेने के लिए अलग-अलग मंजिलों पर नहीं जाना पड़ेगा। नई व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा, अनावश्यक भागदौड़ कम होगी और पहली मंजिल पर भीड़ का दबाव भी घटेगा। इससे सर्जरी और ईएनटी ओपीडी का संचालन भी पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल की सेवाओं को अधिक मरीज-अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाते रहेंगे। नई व्यवस्था से प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले हजारों मरीजों और उनके परिजन को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed