{"_id":"69f7b2e7f7190241ce0e5059","slug":"campierganj-police-took-action-was-wanted-for-a-long-time-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1309270-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक ही जमीन का दो बार बैनामा कर 17 लाख की ठगी, इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक ही जमीन का दो बार बैनामा कर 17 लाख की ठगी, इनामी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 04 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। एक ही जमीन को अलग-अलग तिथियों में दो लोगों के नाम बैनामा कर करीब 17 लाख रुपये की ठगी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कैंपियरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी काफी समय से भागा फिर रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कुमार श्रीवास्तव (54) निवासी जटेपुर उत्तरी काली स्थान मार्ग, थाना क्षेत्र गोरखनाथ के रूप में हुई है। उसका मूल निवास कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खजुरगांवा निवासी ममता सहानी सहित दो अलग-अलग व्यक्तियों को एक ही जमीन का बैनामा कर दिया था। अलग-अलग तारीखों में की गई इस धोखाधड़ी से करीब 17 लाख रुपये की ठगी सामने आई।
मामला उजागर होने के बाद आरोपी भााग गया था। पुलिस द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में करमैनीघाट चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक आदर्श त्रिवेदी, कांस्टेबल पप्पू यादव और अमित गिरी शामिल रहे।
Trending Videos