{"_id":"6a3d9c17eeea33b1650164fc","slug":"campus-placement-of-13-students-from-mgugs-faculty-of-agriculture-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1365438-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजीयूजी के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजीयूजी के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट
Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के कृषि संकाय के 13 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की कंपनी एकेएसवी खेत खलिहान क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि का श्रेय संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन तथा विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण को दिया है।
कैंपस प्लेसमेंट हासिल करने वाले विद्यार्थियों में रीतू पांडेय, आशुतोष, रितिका, मान, प्रियंबदा, प्रिया सिंह, शिवानी, विवेक पटेल, अग्रज साहनी, शालू, उर्वशी सिंह, प्रियेश राम और पुष्पा शामिल हैं। कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे ने कहा कि संकाय का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल रोजगार के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें कृषि क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने हेतु सक्षम बनाना है।
कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह व कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।