सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Candidates must lock their choices between the 24th and the 27th.

एमएमएमयूटी : बीटेक में प्रवेश के लिए 20 जून को आवेदन का अंतिम मौका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Candidates must lock their choices between the 24th and the 27th.
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है। यानी आवेदन के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय रह गया है। एमएमएमयूटी में इस बार आवेदन के लिए पोर्टल खोलने के साथ ही प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी हो रहा है। प्रमाण पत्रों का सत्यापन 22 जून तक किया जाएगा।

इस बार पाठ्यक्रम के चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉक के प्रावधानों में बदलाव किया गया है। पहले अभ्यर्थी आवेदन के दौरान ही अपने पसंद के पाठ्यक्रमों को वरीयता क्रम में भरते थे। इस बार सत्यापन के बाद 24 से 27 जून तक चॉइस फिलिंग और चाॅइस लॉक करना होगा। अभ्यर्थी ने जो विषय लॉक कर दिया, उपलब्धता के आधार पर वरीयता क्रम में उसी अनुसार सीट आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण का सीट आवंटन 30 को

स्नातक प्रवेश के समन्वयक प्रो. वीके मिश्र ने बताया कि 30 जून को पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। कटऑफ सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 30 जून से दो जुलाई के बीच फ्रीज या फ्लोट में से कोई एक विकल्प चुनना होगा। तीन जुलाई को रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग चार जुलाई से, तीसरे की आठ और चौथे चरण की 14 जुलाई से होगी।
विज्ञापन




एमएससी व एमटेक में आवेदन की तिथि बढ़ी
पीजी प्रवेश के समन्वयक प्रो. जीऊत सिंह ने बताया कि एमएससी (भौतिकी, गणित व रसायन) और एमटेक (मैकेनिकल, केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स) में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। एमटेक (सीएस व आईटी), एमबीए, एमसीए व एमफार्म में प्रवेश के लिए भौतिक सत्यापन का कार्य चल रहा है।

बोलीं कुलपति
एमएमएमयूटी देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। यहां के विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट मिल रहा है। इस बार भी बड़ी संख्या में मेधावी छात्रों ने आवेदन किया है।
- प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article