सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LED lights on Platform 1 are lending a magnificent look to this grand model.

Gorakhpur News: आकर्षण का केंद्र बना रेलवे स्टेशन पर लगा ''गोरखनाथ मंदिर’ का भव्य मॉडल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
LED lights on Platform 1 are lending a magnificent look to this grand model.
विज्ञापन
- प्लेटफॉर्म एक पर एलईडी लाइट इस भव्य मॉडल को दे रहा भव्य रूप



गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर गोरखनाथ मंदिर का मॉडल लगाया गया है। गोरखपुर की पहचान और आस्था के केंद्र गोरखनाथ मंदिर की अनुकृति पर आधारित यह मॉडल अपनी पारंपरिक वास्तुकला, सुनहरे शिखर एवं आकर्षक एलईडी प्रकाश व्यवस्था के कारण यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना है।

पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने पिछले दिनों स्टेशन निरीक्षण के दौरान यात्रियों को आध्यात्मिक अनुभूति कराने के लिए श्री गोरखनाथ मंदिर का भव्य मॉडल स्थापित करने का निर्देश दिया था। दरअसल, रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है और नए भवन के स्वरूप में गोरखनाथ मंदिर का अक्स दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन ने प्लेटफाॅर्म एक पर गोरखनाथ मंदिर का मॉडल लगा दिया। इस मॉडल को रात्रि में विशेष प्रकाश से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने वाला कदम बताया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य गोरखपुर जंक्शन से गुजरने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को नाथ संप्रदाय की गौरवशाली परंपरा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed