सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fourth day of the educational workshop being conducted by MPSP at Pratap Ashram.

Gorakhpur News: आर्थिक अनुशासन संस्था के सतत विकास के लिए आवश्यक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fourth day of the educational workshop being conducted by MPSP at Pratap Ashram.
विज्ञापन
- एमपीएसपी की ओर से प्रताप आश्रम में चल रही शैक्षिक कार्यशाला का चौथा दिन


गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) के ऑडिटर अनिल सिंह ने कहा कि आर्थिक अनुशासन संस्था के सतत विकास के लिए आवश्यक आयाम है। यह वित्तीय मर्यादा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।
वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान और एमपीएसपी के संयुक्त तत्वावधान में चल रही छह दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला के चौथे दिन के कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘आर्थिक प्रबंधन और अर्थानुशासन’ विषय पर कहा कि शिक्षा परिषद में संस्थाएं केवल ज्ञान प्रदान करने का केंद्र नहीं होतीं बल्कि वे समाज निर्माण एवं लोककल्याण की महत्वपूर्ण इकाइयां होती हैं। जिस संस्था में आर्थिक पारदर्शिता, अनुशासन और दूरदृष्टि होती है, वह शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करते हुए समाज में आदर्श स्थापित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता राम जन्म सिंह ने की। इस अवसर पर एमपीएसपी के सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमथ नाथ मिश्र, डॉ. प्रदीप राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed