फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: पार्क हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 06 May 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 May 2022 10:48 AM IST
सार

पार्क हॉस्पिटल डॉ ओमकार राय ने कहा कि मरीज गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल आया था। वह एल्कोहल्कि प्रेक्रेटाइटिस से पीड़ित था। रात के समय जान-पहचान के लोग लेकर आए थे। दो दिनों से मरीज का इलाज किया जा रहा था। गंभीर स्थिति होने पर लखनऊ एसजीपीजीआई ले जाने की सलाह दी गई थी। रास्ते में इलाज के दौरान मौत हुई है।

विज्ञापन
case of culpable homicide registered against doctor of Park Hospital gorakhpur
पार्क हॉस्पिटल में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के पार्क हॉस्पिटल के डॉक्टर ओमकार राय समेत आईसीयू स्टाफ और प्रबंधन समिति के खिलाफ कैंट थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैर इरादतन हत्या, नर्सिंग होम में उपचार से मना करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मरीज की मौत के मामले में की है। इसे लेकर मरीज के परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर रात तक हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत कैंट इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच परिजन आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।



 

case of culpable homicide registered against doctor of Park Hospital gorakhpur
पार्क हॉस्पिटल में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के पिडिया, माल्हनपार के रहने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके साले प्रदीप यादव निवासी बेलघाट को इलाज के लिए शहर के पार्क हॉस्पिटल में तीन मई को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की स्थिति बिगड़ गई।

 

case of culpable homicide registered against doctor of Park Hospital gorakhpur
पार्क हॉस्पिटल में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

इस बीच बृहस्पतिवार शाम को पांच बजे के करीब डॉक्टर लखनऊ हायर सेंटर की बात कहकर रुपये की मांग करने लगे। असमर्थतता जताने पर जान बूझकर मरीज को बिना ऑक्सीजन ले जाने लगे। बार-बार अनुरोध के बाद भी ऑक्सीजन नहीं लगाई गई। डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से प्रदीप की मौत हो गई।

मौत के बाद भी अस्पताल के स्टाफ रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया है कि मामले में डॉ ओमकार राय समेत समस्त आईसीयू स्टाफ और प्रबंधन समिति जिम्मेदार है। इतना ही नहीं लोगों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी। मनोज कुमार की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
case of culpable homicide registered against doctor of Park Hospital gorakhpur
पार्क हॉस्पिटल में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

मौत की सूचना पर परिजनों ने किया हंगामा
प्रदीप की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदीप के परिजन समेत उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंचकर डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे।

 

विज्ञापन
case of culpable homicide registered against doctor of Park Hospital gorakhpur
पार्क हॉस्पिटल में बवाल। - फोटो : अमर उजाला।

कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने कहा कि मरीज की मौत के मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर हत्या का प्रयास, नर्सिंग होम में उपचार से मना करने और गाली-गलौज सहित धमकी देने के मामले में डॉ ओमकार राय समेत प्रबंधन समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पार्क हॉस्पिटल डॉ ओमकार राय ने कहा कि मरीज गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल आया था। वह एल्कोहल्कि प्रेक्रेटाइटिस से पीड़ित था। रात के समय जान-पहचान के लोग लेकर आए थे। दो दिनों से मरीज का इलाज किया जा रहा था। गंभीर स्थिति होने पर लखनऊ एसजीपीजीआई ले जाने की सलाह दी गई थी। रास्ते में इलाज के दौरान मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन ने इलाज में कोई लापरवाही नहीं की है। सभी आरोप निराधार हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed